चार साल में 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, धामी सरकार का दावा।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मां नंदा देवी मेला-2025 का किया शुभारंभ।
ख़बर शेयर करें -

चार साल में 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, धामी सरकार का दावा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले चार सालों में युवाओं को सबसे बड़ा लाभार्थी माना जा रहा है। इस अवधि में प्रदेश में रिकॉर्ड 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को सीएम ने नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

मुख्यमंत्री धामी ने 4 जुलाई 2021 को कार्यभार संभालने के बाद से रोजगार व कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया। लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चिकित्सा सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न विभागों में भर्ती की गई। अभी कई भर्तियां प्रक्रिया में हैं, जिससे यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान।

विदेश में रोजगार
9 नवंबर 2022 से शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को आतिथ्य, नर्सिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से 37 को जापान में रोजगार मिल चुका है।

नकल विरोधी कानून का असर
धामी सरकार ने 2024 में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके बाद से प्रदेश की किसी भी परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ। सरकार 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि “उत्तराखंड का पानी और जवानी, यहीं के काम आए।” युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के जरिए पलायन रोककर उन्हें अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।


ख़बर शेयर करें -