SSP नैनीताल मीणा का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती – 15 चालक गिरफ्तार, 15 वाहन सीज।

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल मीणा का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती – 15 चालक गिरफ्तार, 15 वाहन सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर रविवार रात को जनपदभर में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अभियान के तहत एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव सहित पुलिस टीम ने हल्द्वानी शहर में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया।

अल्कोमीटर से जांच के दौरान पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए—

  • 15 वाहन सीज कर 15 चालकों को गिरफ्तार किया।

  • खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 02 चालान किए।

  • अन्य यातायात उल्लंघनों में 09 चालान हुए।

  • पुलिस अधिनियम के तहत 02 चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे की खाई-बाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से एक गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।


ख़बर शेयर करें -