केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल ने किया स्वच्छोत्सव 2025 का आगाज।

केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल ने किया स्वच्छोत्सव 2025 का आगाज।

केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल ने किया स्वच्छोत्सव 2025 का आगाज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छोत्सव 2025 की शुरुआत की।

सीबीसी नैनीताल की स्वच्छ भारत अभियान नोडल अधिकारी श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। सबसे पहले मंदिर गेट से पार्क तक सड़क की सफाई की गई, इसके बाद पार्क में बिखरे कूड़े को इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। तत्पश्चात मंदिर से शीतला देवी माता मंदिर तक के रास्ते की झाड़ियों और कचरे को भी हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने कहा कि इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ रखी गई है। उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता श्रमदान का आयोजन भी किया जाएगा। उनका कहना था कि अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

सफाई अभियान के दौरान सीबीसी नैनीताल के कलाकारों ने स्वच्छता गीत प्रस्तुत कर माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। अभियान में आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट, शर्मिष्ठा, दीपा, शोभा, भास्कर, दीवान सिंह, राजेश, भूपेंद्र जड़ौत सहित कई लोग सक्रिय रूप से शामिल हुए।