अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 15 केंद्रों पर कल होगी आयोग की परीक्षा।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 15 केंद्रों पर कल होगी आयोग की परीक्षा।
ख़बर शेयर करें -

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 15 केंद्रों पर कल होगी आयोग की परीक्षा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

काशीपुर।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 21 सितंबर को विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। काशीपुर में इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक के विरोध में पौड़ी में युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला।

मुख्य शिक्षाधिकारी के.एस. रावत ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनुपस्थित रहने की दशा में पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। अपरिहार्य कारणवश यदि कोई पर्यवेक्षक अनुपस्थित रहता है तो खंड शिक्षा अधिकारी को तुरंत नए पर्यवेक्षक की तैनाती करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, सम्मान और संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल विजय दिवस पर किया युवाओं का आह्वान।

कक्ष निरीक्षकों की कमी होने पर राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा सकेगी।

परीक्षा केंद्रों की सूची

बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू के अनुसार परीक्षा के लिए जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, वे हैं—

  • विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नारायण नगर

  • डीएवी स्कूल, अलीगंज रोड

  • जीजीआईसी, काशीपुर

  • श्री गुरुनानक मॉडल स्कूल, प्रिया मॉल के पास

  • किसान इंटर कॉलेज, कुंडेश्वरी रोड

  • सदाशिव स्कूल, मानपुर

  • साई पब्लिक स्कूल, कुंडेश्वरी रोड

  • समर स्टडी हॉल, कुंडेश्वरी रोड

  • शिवालिक होली माउंट एकेडमी, शिवालिक नगर निझरा

  • श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज

  • उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज

  • छावनी चिल्ड्रन एकेडमी, कटोराताल

  • श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंड्री स्कूल, कुंडेश्वरी रोड

  • तारावती सरोजनी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अलीगंज रोड

  • तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चैती रोड

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

ख़बर शेयर करें -