महिलाओं की सुरक्षा को लेकर SSP मीणा का सख्त रुख, ऑपरेशन रोमियो के तहत बड़ी कार्रवाई।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर SSP मीणा का सख्त रुख, ऑपरेशन रोमियो के तहत बड़ी कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर ऑपरेशन रोमियो अभियान के तहत 19 सितंबर को पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी नितिन लोहनी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल एवं थाना प्रभारियों की टीमों ने हल्द्वानी, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

➡️ 113 नशेड़ी व हुड़दंगी दबोचे गए, ₹31,500 का जुर्माना।
➡️ 15 नशे में धुत चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।
➡️ ओवरस्पीडिंग में 11 चालकों पर कार्रवाई।
➡️ 29 वाहन सीज, 4 चालकों के लाइसेंस निरस्त।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास काली स्कॉर्पियो (UK05E-6775) से तस्करी कर लाई जा रही 06 पेटी (72 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से भरत सिंह और नीरज बिष्ट, दोनों निवासी कुसुमखेड़ा, को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

एसएसपी मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और समाज में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।