पूर्व विधायक रंजीत रावत और राजीव कुमार साह ने रामलीला का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।

पूर्व विधायक रंजीत रावत और राजीव कुमार साह ने रामलीला का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।
ख़बर शेयर करें -

पूर्व विधायक रंजीत रावत और राजीव कुमार साह ने रामलीला का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। ग्राम ढिकुली में आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर दसवें दिन रामलीला का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक  रंजीत रावत और टाईगर कैंप रिजॉर्ट के महाप्रबंधक एवं जिम कार्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष  सुरेश सुयाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का बैच, राम-पटका, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्री रंजीत रावत ने क्षेत्रवासियों को सहयोग देने का आश्वासन देते हुए रामलीला कमेटी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान में बड़ी कार्रवाई: 9.334 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार 🚨

विशिष्ट अतिथि श्री राजीव कुमार साह, जो स्वयं रामनगर के लोकप्रिय कलाकार रह चुके हैं, ने पिछले वर्षों के अनुभव साझा करते हुए अगले वर्ष से कलाकारों को निर्देशन देने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  “पापड़ी क्षेत्र में “खनन माफियाओं पर शिकंजा: गश्त के दौरान 2 वाहन सीज”

कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेश सुयाल, उपाध्यक्ष धीरज छिमवाल, सचिव सतीश छिमवाल, उपसचिव अंकित छिमवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश छिमवाल, कैलाश शर्मा, ललित छिमवाल, दीप गुणवंत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रंगमंच का सफल संचालन श्री सी पी एस कन्याल (प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज ढिकुली) ने किया।