मॉडर्न पेंटाथलन लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप में नंदन सिंह नेगी ने जीता रजत पदक।

मॉडर्न पेंटाथलन लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप में नंदन सिंह नेगी ने जीता रजत पदक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बेगूसराय (बिहार), 9 सितम्बर 2025।
बिहट, बेगूसराय (बिहार) में 4 से 7 सितम्बर तक आयोजित 9वीं नेशनल मॉडर्न पेंटाथलन लेजर रन चैंपियनशिप 2025 में उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय एथलीट नंदन सिंह नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर बी वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।

नंदन सिंह नेगी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर मॉडर्न पेंटाथलन लेजर रन, बॉयथल और ट्रायथल प्रतियोगिताओं में मास्टर बी वर्ग में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप चीन में भी भाग लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उत्तराखंड मॉडर्न पेंटाथलन संघ के अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल फर्स्वाण, गोपाल सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त डीएसओ देवेंद्र भट्ट, प्रभात ध्यानी, ललित पांडे, जितेंद्र बिष्ट, भूपाल नेगी और गिरधर बिष्ट सहित कई खेलप्रेमियों और पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की।