करवाचौथ की खरीददारी के दौरान बुआ-भतीजी चोर गैंग गिरफ्तार — पुलिस ने 2 घंटे में किया खुलासा।

ख़बर शेयर करें -

करवाचौथ की खरीददारी के दौरान बुआ-भतीजी चोर गैंग गिरफ्तार — पुलिस ने 2 घंटे में किया खुलासा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। करवाचौथ की खरीददारी के दौरान बाजार में सक्रिय महिला चोर गैंग को चौकी मंगलपड़ाव पुलिस ने मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनों महिलाएं आपस में बुआ-भतीजी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे चोरी रोकथाम अभियान के तहत एसपी सिटी श्री प्रकाश चन्द्र और सीओ श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि गौरव जोशी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं — मिथलेश पत्नी सुरेन्द्र निवासी बरेली (उ.प्र.) और मीना पत्नी रामकिशोर निवासी रुद्रपुर, मूल निवासी बरेली (उ.प्र.) को सिंधी चौक क्षेत्र से दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से वादिनी का पर्स, ₹3000 नकद, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकारा कि वे त्यौहारों पर भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं के पर्स और ज्वेलरी चोरी करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

पु

लिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम:
उनि गौरव जोशी, का0 भूपाल सिंह, का0 संतोष विष्ट, म0का0 राधारानी
मीडिया सैल – नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -