दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार।

दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनज़र एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीपी नगर चौकी पुलिस टीम ने शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन, सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक  अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते व ₹14,920 नकद बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की आवाज बने मीडिया, कॉर्बेट की वर्कशॉप में जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  1. मौ. आमिर पुत्र फयाज निवासी लाइन नं.17 बनभूलपुरा (उम्र 32 वर्ष)

  2. जिसान रजा पुत्र सबीर अहमद निवासी समर डिलक्स, उत्तर उजाला, बनभूलपुरा

  3. सलीम अहमद पुत्र समीम अहमद निवासी इंद्रा नगर, बड़ी मस्जिद के पीछे, बनभूलपुरा

  4. विकल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी खोदतला, रामपुर (उ.प्र.)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 13(जी) जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सड़कों पर वन्यजीवों की लोकेशन शेयर करने वालों पर कार्रवाई, 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस।

गिरफ्तारी टीम:
उ.नि. मनोज कुमार (प्रभारी चौकी टीपी नगर), हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह (पीएसी), कांस्टेबल दीप चंद (पीएसी)

मीडिया सैल, जनपद नैनीताल