अवैध सागौन की तस्करी का पर्दाफाश — वन विभाग ने सैंट्रो कार सहित एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज।

ख़बर शेयर करें -

अवैध सागौन की तस्करी का पर्दाफाश — वन विभाग ने सैंट्रो कार सहित एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने आज तड़के बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर खास की सटीक सूचना पर की गई कार्रवाई में टीम ने अवैध सागौन की लकड़ी से भरी एक सैंट्रो कार (UK12B-5845) को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान।

यह कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र आर्या एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती किरन साह के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी धर्मानन्द सुनाल के नेतृत्व में की गई। टीम ने रामनगर रेंज के आमपानी बीट क्षेत्र के ग्राम थारी के समीप घेराबंदी कर वाहन को आवश्यक बल प्रयोग से रोका।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

जांच में वाहन में अवैध सागौन की लकड़ी लदी मिली। मौके से चालक असलम पुत्र फिरासत अली निवासी तेलीपुरा, तहसील रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। वाहन और सागौन गिल्टों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय रामनगर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का सख्त पहरा, 11 परीक्षा केंद्र सुरक्षा घेरे में।

कार्रवाई में वन दरोगा अजमत खान, भजन सिंह देव, वन आरक्षी त्रिलोक राम, विमल चौधरी, तथा वाहन चालक आमिर और कमलेश शामिल रहे।

अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


ख़बर शेयर करें -