सम्मोहन कर घर से आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार — रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

सम्मोहन कर घर से आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार — रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल / रामनगर, 22 अक्टूबर 2025

रामनगर पुलिस ने सम्मोहन कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना रामनगर में दर्ज एफआईआर संख्या 364/25, धारा 123, 303(2), 317(2), 332(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त ललित जोशी पुत्र ब्रह्म स्वरूप निवासी नई सुनहरी, किच्छा (जनपद उधम सिंह नगर) को पुलिस टीम ने दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने सांवलदे क्षेत्र में एक घर में अकेली महिला को सम्मोहन में लेकर उसके घर से एक मंगलसूत्र और कानों के कुंडल चोरी कर लिए थे।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और अभियुक्त से चोरी किया गया मंगलसूत्र व कानों के कुंडल बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • निरीक्षक सुशील कुमार

  • उप निरीक्षक जोगा सिंह

  • कांस्टेबल मनजीत सेंगर

  • एसओजी टीम, हल्द्वानी

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।