जिलाधिकारी के निर्देश पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 15 वाहन चालान।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी के निर्देश पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 15 वाहन चालान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

नैनीताल।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कैंचीधाम के नेतृत्व में परिवहन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के छड़ा, गरमपानी आदि स्थानों पर वाहनों की संयुक्त चेकिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की तत्परता से पर्यटक महिला को मिला खोया हुआ मंगलसूत्र।

अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस, बिना फ़र्स्ट एड बॉक्स तथा बिना हेलमेट जैसे नियम उल्लंघन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी आपदाओं के दीर्घकालिक समाधान पर मंथन, आरएस टोलिया अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू।

प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।


ख़बर शेयर करें -