रामनगर पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए 01 घंटे में ढूंढ निकाले 03 बच्चे, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान* *हर बच्चा अनमोल है, और उनकी सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता है” — एसएसपी मंजुनाथ टीसी*

*रामनगर पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए 01 घंटे में ढूंढ निकाले 03 बच्चे, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

*हर बच्चा अनमोल है, और उनकी सुरक्षा हमारी प्रतिबद्धता है” — एसएसपी मंजुनाथ टीसी*

उधम सिंह राठौर -प्रधान सम्पादक

रामनगर। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रामनगर पुलिस ने बेहतरीन सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है। नई बस्ती पूछड़ी निवासी एक व्यक्ति ने 31 अक्टूबर की शाम को अपने दो नाबालिग पुत्रों और एक अन्य बच्चे के गुम होने की सूचना थाना कोतवाली रामनगर में दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  चार राज्यों में चोरी की वारदातें, मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा इंटर-स्टेट नकबजन गैंग का सदस्य।

शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल बच्चों को सकुशल बरामद करने के निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का जनजागरण, शासनादेश नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन।

सिर्फ एक घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों बच्चों को रेलवे स्टेशन रामनगर से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे मुरादाबाद जाकर काम करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी बच्चों की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

बच्चों को सकुशल देखकर परिजनों के चेहरों पर खुशी और राहत के भाव लौट आए।

पुलिस टीम:

उ0नि0 सोमेंद्र सिंह, उ0नि0 राजकुमारी, हे0का0 तालिब हुसैन, कानि0 महबूब आलम।

— मीडिया सैल, जनपद नैनीताल