Quick & Smart Response: नैनीताल पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की कमर तोड़ी — रेस्क्यू ऑपरेशन सफलडा, यल–112 कॉल के बाद चौतरफा नाकाबंदी, 08 अपहरणकर्ता हिरासत में, “अपराध करने वाले हर हाल में जाएंगे जेल” — एसएसपी नैनीताल।

Quick & Smart Response: नैनीताल पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की कमर तोड़ी — रेस्क्यू ऑपरेशन सफलडा, यल–112 कॉल के बाद चौतरफा नाकाबंदी, 08 अपहरणकर्ता हिरासत में, “अपराध करने वाले हर हाल में जाएंगे जेल” — एसएसपी नैनीताल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर/नैनीताल, नै नीताल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अपहरण की घटना का खुलासा कुछ ही घंटों में कर लिया गया। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद करते हुए आठ आरोपियों को हिरासत में लिया और घटना में प्रयुक्त XUV वाहन को सीज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

दिनांक 06 नवम्बर 2025 को दीपक पुत्र माहवीर सिंह निवासी दादरी (हरियाणा), हाल निवासी आस्थान अपार्टमेंट रामनगर ने डायल–112 पर सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोग देवी दयाल बिल्डिंग के पास से उनके भाई राधा मोहन का अपहरण कर वाहन में डालकर ले गए हैं।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल नाकाबंदी और बैरियर चेकिंग के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आत्मनिर्भर उत्तराखंड को महिलाओं का दम, दीपावली पर हुनर से बनाई अलग पहचान।

थोड़े ही समय में हल्दुआ चेकपोस्ट पर संदिग्ध XUV (HR26FH9594) को रोक लिया गया, जिसमें से अपहृत राधा मोहन को सकुशल बरामद कर लिया गया। वाहन में मौजूद 08 आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया गया।

हिरासत में लिए गए आरोपी:

  1. महित पुत्र जोगेन्द्र (भिवानी)

  2. प्रियांशु पुत्र जोगेन्द्र (भिवानी)

  3. निखिल पुत्र वीरेन्द्र सिंह

  4. साहिल पुत्र अनिल (कैथल)

  5. अनिल कुमार पुत्र बलवन्त सिंह (भिवानी)

  6. सोमवीर पुत्र मेघराज (बहल)

  7. रोबिन पुत्र संदीप (चरखी दादरी)

  8. गौरव पुत्र राकेश कुमार (महेन्द्रनगर)

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

एसएसपी मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम की Quick & Smart Response की सराहना करते हुए कहा कि,

“जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। हर आपात सूचना पर समय से प्रतिक्रिया देकर अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुँचाना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकता है।”

पुलिस टीम:
का0 मेघा चंद, का0 संजय दोसाद, का0 प्रयाग कुमार

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस