पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से युवक फरार, चोरी के संदेह में हिरासत में लिया गया था युवक।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

बाजपुर यहां एक चोरी के संदेह में पुलिस हिरासत से युवक ने पहरे पर तैनात होमगार्ड को चकमा दे दिया। होमगार्ड को चकमा देने के बाद युवक कोतवाली से फरार हो गया। मोबाइल चोरी के आरोप में संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया युवक अचानक पहरा दे रहे होमगार्ड को चकमा देगा कोतवाली से नौ दो ग्यारह हो गया। इस सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के आलम में आरोपी की खोजबीन इधर उधर करने के लिए पुलिस को दौड़ाया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हालांकि आरोपी के कोतवाली के अभिलेखों में दर्ज नहीं होने की बात सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

 

करीब 2 दिन पहले एक महिला ने मोबाइल चोरी होने की बात कहते हुए एक युवक पर संदेह जताया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को संदेह के आधार पर ही पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई थी। इस बीच दोपहर के समय आरोपी युवक पहरे पर तैनात होमगार्ड को चकमा देकर कोतवाली से नौ दो ग्यारह हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के नेतृत्व में भारत ने लिखी विकास की नई गाथा : भावना मेहरा।

 

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने इधर-उधर जमकर दौड़ लगाई। लेकिन जब तक वह पुलिस की पकड़ से दूर निकल चुका था। आरोपियों को पुलिस ने अभी भी कोतवाली के अभिलेखों में दर्ज नहीं किया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस की सतर्कता पर बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *