SSP नैनीताल के निर्देशों पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, लालकुआं से महिला-पुरुष गिरफ्तार।

SSP नैनीताल के निर्देशों पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, लालकुआं से महिला-पुरुष गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लालकुआं।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर अवैध कच्ची शराब की तस्करी के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक महिला एवं एक पुरुष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम की व्यवस्थाओं पर दीपक रावत सख्त, वीकेंड भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश.।

पहला प्रकरण

दिनांक 27.12.2025 को लालकुआं क्षेत्र में अभियान के दौरान गीता बिष्ट पत्नी स्व. पप्पू बिष्ट, निवासी वार्ड संख्या-2, अंबेडकर नगर, लालकुआं के घर से 52 पाउच (लगभग 18 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 243/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने निकला कृषक रथ, हल्द्वानी में हुआ स्वागत।

दूसरा प्रकरण

वहीं दूसरे मामले में हेम चंद्र आर्या पुत्र करमचंद्र, निवासी आदर्श नर्सरी अर्जुनपुर, को बेरी पड़ाव गोला गेट, लालकुआं से 52 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में FIR संख्या 244/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

पुलिस टीम

उप निरीक्षक शंकर नयाल, म0उ0नि0 वंदना चौहान, कांस्टेबल मनीष कुमार, कुबेर राणा, आनंद पुरी एवं तरुण मेहता शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।