अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा जवाब।

अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा जवाब।
ख़बर शेयर करें -

अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा जवाब।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खबर: नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाते हुए राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिकायतकर्ताओं को भी नोटिस जारी कर उनका पक्ष तलब किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी आपदाओं के दीर्घकालिक समाधान पर मंथन, आरएस टोलिया अकादमी में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि दोनों आरोपियों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो व ऑडियो जारी कर पार्टी नेताओं की छवि खराब करने और प्रदेश में दंगे फैलाने की साजिश रची।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर करने के आरोप में सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून जिलों में कुल चार एफआईआर दर्ज की गई थीं। इनमें से दो मामलों में हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  🎉*मेले के समापन में "जय नीम करौली बाबा’ के उद्घोष से गूंज उठा कैंची धाम आस्था के महासागर में उमड़े रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु* 💥*मंदिर समिति ने सुगम दर्शन पर राज्य सरकार, नैनीताल पुलिस कप्तान मंजुनाथ व प्रशासन का जताया विशेष आभार*🙏🏼💐

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ के समक्ष हुई। अदालत ने शिकायतकर्ता हरिद्वार निवासी धर्मेंद्र कुमार और यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ को भी नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

अदालत के समक्ष यह भी बताया गया कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा, बहादराबाद तथा देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और ऑडियो वायरल किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब मामले में आगे की सुनवाई सरकार के जवाब और शिकायतकर्ताओं के पक्ष रखने के बाद होगी।


ख़बर शेयर करें -