मुख्यमंत्री धामी से अंकिता भंडारी के परिजनों ने की भेंट, न्याय का दिलाया भरोसा।

मुख्यमंत्री धामी से अंकिता भंडारी के परिजनों ने की भेंट, न्याय का दिलाया भरोसा।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी से अंकिता भंडारी के परिजनों ने की भेंट, न्याय का दिलाया भरोसा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान परिजनों ने अंकिता भंडारी प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य, पीड़ा और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पास तड़के बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली चालक की जान।

मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ परिजनों की बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का ताबड़तोड़ एक्शन — फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 03 बदमाश गिरफ्तार* *03 अवैध असलाह व 05 कारतूस बरामद* *गुंडागर्दी और फायरिंग करने वालों के लिए साफ चेतावनी — कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा*

मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।