चोरी हुए ट्रैक्टर के साथ 02 आरोपियों गिरफ्तार बाजपुर।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय -सह सम्पादक

बाजपुर-दिनाँक 24/25.04.2022 की रात्रि को घटित हुई ट्रैक्टर ट्राली चोरी के सम्बन्ध में थाना बाजपुर पर FIR NO. 170/2022 धारा 379 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिहनगर के निर्देशन में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में गहनता से घटनास्थल व आस पास लगे 170 CCTV कैमरो को चैक करते हुए प्रभावी सुरागरसी पतारसी की गयी। दिनांक 17.05.2022 को मुखबिर की सूचना पर रामपुर रोड

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

 

कैमरी रामपुर उ0प्र0 से हरि ओम उर्फ भूरा पुत्र पुन्नीलाल निवासी मोहल्ला चमरिया कस्बा कैमरी थाना कैमरी जनपद रामपुर उम्र 22 वर्ष व राहुल पुत्र मुनीष पाल निवासी जनू नगर थाना कैमरी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष को मय ट्रेक्टर ट्राली के गिरफ्तार किया गया। पुछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि बुरी संगत के कारण हम काफी समय पहले से नशा करने लगे थे तथा नशा करने के लिये हमने चोरी की। दिनाँक 24/25.04.2022 की रात्रि में हम दोनों ने मिलकर गांव रतनपुरा सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर से ट्रेक्टर ट्राली चोरी की थी। अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टीकाकरण से स्कूल तक हर चरण पर नजर, उत्तराखंड में बनेगा स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम

गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम / पता

1. हरिओम उर्फ भूरा पुत्र पुन्नीलाल निवासी मोहल्ला चमरिया कस्बा कैमरी थाना कैमरी जनपद रामपुर
2.राहुल पुत्र मुनीष पाल निवासी जनू नगर थाना कैमरी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

बरामदा माल

वाहन महेन्द्र अर्जुन 555 ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन न()- Uk06-Q-2796 मय ट्राली (रंग नीला)

आपराधिक इतिहास अभियुक्त हरिओम
1. FIR NO 69/2020 U/S 379 IPC

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *