प्रकाश जोशी के सारथी बन सचिन पायलट ने जीता जनता का दिल बोले, नैनिताल-उधमसिंह नगर लोकसभा को विकास से रोशन करेगा आपका प्रकाश।

ख़बर शेयर करें -

प्रकाश जोशी के सारथी बन सचिन पायलट ने जीता जनता का दिल बोले, नैनिताल-उधमसिंह नगर लोकसभा को विकास से रोशन करेगा आपका प्रकाश।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का आखरी दिन था। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के विशेष आग्रह पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने देवभूमि उत्तराखंड की आर्थिक राजधानी, कुमाऊँ के प्रवेश द्वार हलद्वानी पहुँचे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन हेतु ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। पायलट ने कहा कि आप सबके चेहरों पर मुझे उम्मीदों का प्रकाश साफ साफ दिखायी दे रहा है। नैनिताल-उधमसिंह नगर से परिवर्तन की बयार बहने वाली है। कांग्रेस को वोट कर आप बुझे हुवे विकास के दिये को फिर से प्रकाशित कर सकते हो।

 

 

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने सारथी बनने के लिए सचिन पायलट का आभार व्यक्त करते हुवे अवगत कराया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान राज्य आंदोलनकारियों को हमेशा स्व. राजेश पायलट जी का सही मार्गदर्शन और अपार सहयोग मिला। हम सब उनके आभारी है। प्रकाश जोशी ने कहा कि बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और संगठित भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये आपको 19 अप्रैल को वोट करने जाना है और सही आकलन के साथ सक्षम का चुनाव करना है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर्व पर सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर कोसी घाट रामनगर में भक्ति की उमंग, हवन और भजनों से गूंजा वातावरण।

 

 

 

नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पूरे देश में डर और नफरत का जो माहौल भाजपा द्वारा बनाया गया है उससे निजात पाने के लिए सबको अपना सहयोग देना होगा, 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करना होगा।

 

 

 

वरिष्ठ विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि देश में पिछले 10 सालों से देश में तानाशाही सरकार चल रही है। महंगाई चरम पर है। कही कोई सुनवायी नहीं है, इसलिए सांसद के रूप में प्रकाश जोशी को जीताना है। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि 2 करोड़ रोजगार की बात करते करते करोड़ो बेरोजगार खड़े कर दिये भाजपा सरकार ने। बेरोजगार युवा वोट से अपना बदला लेगा। सरकारी नौकरियां को बेचने का कार्य करने वालो को जनता माफ नही करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क नियमों की अनदेखी पर चला परिवहन विभाग का डंडा, ई-रिक्शा समेत 78 वाहन दबोचे गए।

 

 

 

जनसभा के संयोजक हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि सचिन पायलट जी का देवभूमि उत्तराखंड से व्यक्तिगत लगाव है। उनका परिवार बाबा हैड़ाखान के परम अनुयायी है। रामनवमीं की सभी को बधाई देते हुवे सुमित हृदयेश ने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना होगा कि देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए हमें भाजपा रूपी रावण राज के अंत हेतु कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का साथ देकर कांग्रेस को मजबूती देनी है। जनसभा के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओ संग गोलगप्पों का आनंद लिया और चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 92 वाहनों के चालान, एक ट्रक और ऑटो सीज।

 

 

जनसभा में पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल, पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, विधायक रवि बहादुर, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, हरीश मेहता, लालकुंआ शहर अध्यक्ष भुवन पांडे, नगरपालिका अध्यक्ष भीमताल दीपू चनोतिया, नगरपालिका अध्यक्ष नैनीताल सचिन नेगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हलद्वानी हेमन्त बगड़वाल, दीप सती, भोला भट्ट, योगेश जोशी, संजय किरौला, किरन माहरा, महेश कांडपाल, प्रयाग दत्त भट्ट, ललित जोशी, गोविंद बगड़वाल, मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, पार्षद राधा आर्य, पार्षद गुफरान, पार्षद जाकिर हुसैन, राजेन्द्र बिष्ट रज्जी, डॉ केदार पलड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, हरेंद्र बोरा, संदीप भैसोड़ा, नेत्र बल्लभ जोशी, पार्षद लच्छू, मन्नू गोस्वामी, कमल जोशी, नवीन रमोला, नवनीत सती, गिरीश पपनै आदि सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी जिताने हेतु संसदीय क्षेत्र के लाखो मतदाताओं से अपील की।