मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, अपने खेत का चावल किया भेंट।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, अपने खेत का चावल किया भेंट।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल  हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
हरीश रावत ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।

ख़बर शेयर करें -

 

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।