विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर (नैनीताल)।
रामनगर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में रामनगर कोतवाली पुलिस ने करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्ला खताड़ी निवासी हैदर अली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके ही क्षेत्र में रहने वाले अयूब अंसारी, उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा निवासी अतिकुर रहमान तथा वर्क अंसारी ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी की। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उससे कुल ₹1 लाख 33 हजार रुपये की ठगी की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का औचक निरीक्षण, बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जाते वाहन जब्त”

कोर्ट के आदेश पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पूर्व में आरोपी अयूब अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है, जबकि अतिकुर रहमान घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब, कुमाऊँ SOTF व औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी बरामदगी।

मामले की विवेचना कोतवाली के उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को सौंपी गई थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन हर बार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इस दौरान न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया, इसके बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन और ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन

बीते दिवस पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी अतिकुर रहमान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि आरोपी करीब तीन साल से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को सफलता मिली है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।