रामनगर रेंज की बड़ी कार्रवाई, कोसी नदी से अवैध खनन करते दो वाहन पकड़े

रामनगर रेंज की बड़ी कार्रवाई, कोसी नदी से अवैध खनन करते दो वाहन पकड़े

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के निर्देशन में उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी, रामनगर रेंज के नेतृत्व में कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

रामनगर रेंज टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों को पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों में
🔹 01 मॉडिफाइड ट्रैक्टर (केकड़ा)

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।


🔹 01 ट्रैक्टर
शामिल हैं। दोनों वाहनों को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु वन चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए अवैध खनन पर करारा प्रहार किया। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसएसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश।

उक्त कार्रवाई में वन विभाग के निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे—
वन दरोगा मो. इमरान, तारिक हामिद, सुरजीत सिंह, अजमत खान,
बीट अधिकारी त्रिलोक राम, जगदीश प्रसाद, पंकज रावत एवं अजय जौन।