भवाली में SSP नैनीताल के निर्देश पर वृहद सत्यापन अभियान, 30 बाहरी व्यक्तियों पर जुर्माना, 7 मकान मालिकों के भारी चालान।

भवाली में SSP नैनीताल के निर्देश पर वृहद सत्यापन अभियान, 30 बाहरी व्यक्तियों पर जुर्माना, 7 मकान मालिकों के भारी चालान।
ख़बर शेयर करें -

भवाली में SSP नैनीताल के निर्देश पर वृहद सत्यापन अभियान, 30 बाहरी व्यक्तियों पर जुर्माना, 7 मकान मालिकों के भारी चालान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भवाली।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में भवाली क्षेत्र में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। हाल के दिनों में घटित घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह सघन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों पर पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी का कहर, करोड़ों का घोटाला उजागर* *संचालक व सचिव सहित 02 शातिर अपराधियों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार*

यह अभियान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में संचालित किया गया। भवाली पुलिस द्वारा गठित टीमों ने पीएसी के साथ मिलकर कस्बा भवाली के वार्ड संख्या 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगढ़ रोड एवं बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग की।

अभियान के दौरान 125 मकानों में निवासरत 280 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जांच में बिना सत्यापन रह रहे 30 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत कोर्ट चालान (प्रत्येक ₹10,000) की कार्रवाई करते हुए कुल 70 हजार रुपये के भारी भरकम चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. नित्यानंद का पूरा जीवन - हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को रहा समर्पित : मुख्यमंत्री

नैनीताल पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद के सभी थानों में इसी प्रकार वृहद सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बिना सत्यापन निवासरत व्यक्तियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने किरायेदारों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस