होली की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जिंदगी खत्म।

ख़बर शेयर करें -

होली की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जिंदगी खत्म।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रंगों के त्योहार से ठीक पहले रामनगर-काशीपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। चौधरी ढाबे के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की पहचान और विकास पर फोकस—शिखर समागम में सीएम धामी का संबोधन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोहन लाल निवासी भवानीपुर खुल्बे, पीरूमदारा के रूप में हुई है। परिवार को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग।

होली से पहले हुई इस घटना ने पूरे रामनगर क्षेत्र को झकझोर दिया है। स्थानीय लोग हाईवे पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।