रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल। मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में काठगोदाम थाना पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 05 मार्च 2026 को राजपुरा हल्द्वानी निवासी बच्ची देवी ने थाना काठगोदाम में तहरीर देकर बताया कि दो व्यक्तियों ने उनके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना काठगोदाम रेलवे स्टेशन के सामने स्थित चस्का रेस्टोरेंट के पास हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 23/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मनोज कुमार कत्याल और अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और दबिश के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास सिंह बिष्ट उर्फ गैड़ा (18 वर्ष) निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी शामिल है, जबकि दूसरा आरोपी विधि विवादित किशोर है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान नाबालिग की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेज धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी विकास सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय/जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक नीतू सिंह, कांस्टेबल सूरज सिंह और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।


















