जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, की विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

ख़बर शेयर करें -

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, की विशेष पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित पवित्र वृद्ध जागेश्वर, दण्डेश्वर महादेव मंदिर तथा जागेश्वर धाम में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के चलते भीमताल और बेतालघाट के स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित।

 

 

 

राज्यपाल ने कहा कि जागेश्वर धाम सहित संपूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र उत्तराखण्ड की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। यहां का दिव्य वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति के साथ नई प्रेरणा प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़े सुरक्षा पहरे में संपन्न हो रही UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

 

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के पवित्र तीर्थस्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के संवाहक भी हैं। ऐसे धार्मिक स्थलों से समाज में सद्भाव, शांति और लोककल्याण की भावना को बल मिलता है।

 

 

राज्यपाल ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में शांति, समृद्धि और भाईचारे का वातावरण निरंतर मजबूत होता रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि देवभूमि की आध्यात्मिक चेतना सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और मंगल का संचार करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

ख़बर शेयर करें -