स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 32 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 32 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 32 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/नैनीताल। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32.13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

10 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने इन्द्रानगर क्षेत्र में गोसिया मस्जिद के पीछे गली से रिजवान अंसारी उर्फ ‘मंत्री’ (35 वर्ष) पुत्र वसरूद्दीन अंसारी, निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा को 32.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 41/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक नई आशा”: महिला दिवस पर कुमायूँ के सभी थानों में विशेष थाना दिवस, महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

  • उप निरीक्षक जगवीर सिंह

  • कांस्टेबल दिलशाद अहमद

  • कांस्टेबल सुच्चा सिंह

  • कांस्टेबल सुनील कुमार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।