मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से पैसे उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से पैसे उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से पैसे उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। Manjunath TC, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने मंगलपड़ाव क्षेत्र में हुए मोबाइल लूट कांड का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल लूटने के बाद गूगल पे के माध्यम से ₹42 हजार रुपये निकाल लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बेहाल, कांवड़ यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; चमोली में भी कई सड़कें बंद।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को हरेन्द्र सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यू ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया और मोबाइल से GPay के माध्यम से ₹42,000 निकाल लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, ताश के पत्तों के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद 14 मार्च को पुलिस ने अरुण सोलंकी (19) निवासी बरेली और सचिन सोलंकी (20) निवासी सोमेश्वर, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त ने मौके से संभाली व्यवस्था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और ₹26,000 नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।


ख़बर शेयर करें -