नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 125 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 125 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 125 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Manjunath TC के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध गोष्ठी में पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के कसे पैंच* *जनता और महिला सुरक्षा सर्वोपरि — पुलिस कर्मियों को दिया सख्त अल्टीमेटम*

अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी Manoj Katyall के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं Amit Kumar Saini के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक Brajmohan Singh Rana के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  1100 कन्याओं के पूजन के साथ डोल आश्रम में गूंजा श्रीपीठम स्थापना महोत्सव, CM पुष्कर सिंह धामी रहे शामिल।

दिनांक 15 मार्च 2026 को गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वीआईपी गेट निर्मल कॉलोनी निवासी अभियुक्त राजकुमार पुत्र मुरारी लाल को 2 किलोमीटर फाटक के सामने टांडा जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 125 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल:
अ0उ0नि0 दया किशन सती, कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल कमल बिष्ट।