कैंचीधाम जाम से राहत की तैयारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

कैंचीधाम जाम से राहत की तैयारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्थलीय निरीक्षण।
ख़बर शेयर करें -

कैंचीधाम जाम से राहत की तैयारी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


नैनीताल जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भवाली-रातिघाट बाईपास सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन से पहले इस बाईपास को हर हाल में चालू किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने नैनीताल की प्रमुख परियोजना कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातिघाट) मार्ग का जायजा लिया और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि कार्यों में तेजी लाकर जून माह से पहले यातायात सुचारू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर।

मुख्य सचिव ने कहा कि जब तक स्थायी मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक रूप से वैली ब्रिज स्थापित कर आवागमन चालू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली बाबा के दर्शन हेतु देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम सुविधा मिलनी चाहिए और जाम की समस्या समाप्त होनी चाहिए। इस बाईपास के निर्माण से कैंचीधाम और पहाड़ी जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग व शटल सेवा से होगा आवागमन।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 18.15 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग तैयार कर यातायात चालू किया जा चुका है, जबकि शेष हिस्से में कटिंग और सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही रातिघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए मोटर पुल का निर्माण भी प्रगति पर है।

मुख्य सचिव ने भवाली बाईपास और शिप्रा नदी पर बने डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया, जो अब यातायात के लिए खुल चुका है। उन्होंने कहा कि इससे भवाली बाजार में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और पर्यटन सीजन में आवाजाही सुगम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन, “अपराध करोगे तो जेल जाओगे”* *100–150 CCTV खंगालकर शातिर चोर गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात बरामद नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा*

इसके अलावा उन्होंने कैंचीधाम मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों—मल्टीलेवल पार्किंग, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे और पैदल सेतु निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और प्रवेश-निकास के अलग-अलग गेट बनाने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने नैनीताल मालरोड में हो रहे भू-धसाव रोकथाम कार्यों का भी जायजा लिया और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर दीपक रावत, ललित मोहन रयाल, मंजूनाथ टीसी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।