जिम्मेदारी का असली उदाहरण: वीवीआईपी दौरा सकुशल सम्पन्न, सड़कों पर दिखा SSP का ‘डबल रोल’।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड दौरे के दौरान जनपद नैनीताल में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला। हल्द्वानी आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर पूरे जनपद में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।
खास बात यह रही कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी पूरे कार्यक्रम के दौरान खुद फील्ड में मौजूद रहे। उन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की, बल्कि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का उत्साहवर्धन भी किया।
🚦 सड़कों पर भी संभाली कमान
एसएसपी ने ‘डबल रोल’ निभाते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी खुद संभाला, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। उनके नेतृत्व में यातायात संचालन सुचारु बना रहा और कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।
👉 उनके कुशल नेतृत्व, बेहतर समन्वय और पुलिस टीम की सक्रियता के चलते रक्षा मंत्री का दौरा पूरी तरह सुरक्षित और सफल रहा।
💠 इस दौरान जनपद पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उच्च स्तर की जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया, जो एक मिसाल बनकर सामने आया।


















