एलपीजी सप्लाई पर सख्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, जिलाधिकारियों को दिए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

एलपीजी सप्लाई पर सख्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, जिलाधिकारियों को दिए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में एलपीजी गैस उपलब्धता की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एलपीजी घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडरों की आवश्यक मांग के अनुरूप  भी आपूर्ति समय पर किए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चयनित अग्निवीरों से मिले रक्षा मंत्री, बोले—भारतीय सेना में आपका स्वागत है।

 

 

मुख्य सचिव ने जनपदवार गैस आपूर्ति की अद्यतन जानकारी लेते हुए प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं सहित अस्पतालों, शैक्षणिक एवं अन्य संस्थानों को भी निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी स्टेट कॉर्डिनेटर से लगातार संपर्क में रहकर आपूर्ति बढ़ाए जाने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रों से नए अपग्रेड शहरी क्षेत्रों को तेल कंपनियों के सिस्टम में भी अपग्रेड किए जाने हेतु कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, IG ने खुद संभाली कमान।

 

 

 

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को पीएनजी आधारित गैस कनेक्शन बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने इसके लिए व्यावसायिक संस्थानों को पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रेरित किए जाने की बात कही। उन्होंने गैस के विकल्प के रूप में पिरुल ब्रिकेट को भी बढ़ावा दिए जाने की बात कही। कहा कि इससे एलपीजी की कम खपत के साथ ही चीड़ के जंगलों से पिरुल का निस्तारण हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का विकास ब्लूप्रिंट: कुम्भ से इंफ्रास्ट्रक्चर तक बड़ी सौगात।

 

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव एल. फ़ैनाई, सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, श्री आनन्द स्वरूप एवं डीजी यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।