काशीपुर चैती मेले में CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, मंदिर विकास को मिलेगी रफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर चैती मेले में CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, मंदिर विकास को मिलेगी रफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मां बाल सुंदरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और चहुंमुखी विकास की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर का सौंदर्यीकरण और मंदिर परिसर का व्यापक विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात: जनसंवाद का सशक्त मंच, उत्तराखंड के पर्यटन को मिला नया बल—सीएम धामी”
काशीपुर चैती मेले में CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, मंदिर विकास को मिलेगी रफ्तार।
काशीपुर चैती मेले में CM पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, मंदिर विकास को मिलेगी रफ्तार।

मुख्यमंत्री ने चैती मेले को उत्तराखंड की लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई दिशा देता है। मेले में लगे पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल और स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इसकी खास पहचान हैं।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। काशीपुर में 133 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  गैस सप्लाई पर मुख्यमंत्री का सरप्राइज निरीक्षण, संचालक ने दी जानकारी।

उन्होंने बताया कि काशीपुर-रामनगर हाईवे को चार लेन बनाने के लिए 494 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है, जबकि 3 किलोमीटर लंबा मिनी बाईपास भी शुरू हो चुका है।

इसके अलावा 1950 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे कार्य तेजी से जारी हैं। 1100 करोड़ की औद्योगिक हब परियोजना और 100 करोड़ के अरोमा पार्क से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  “ताश के पत्तों पर किस्मत आजमा रहे थे खिलाड़ी… एंट्री हुई पुलिस की और पलट गया पूरा खेल!”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़कर काशीपुर को आस्था और औद्योगिक नगरी के रूप में नई पहचान देने के लिए कार्य कर रही है।

कानून-व्यवस्था पर सख्ती का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी और नकल विरोधी कानून लागू किए गए हैं, जिससे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, स्थानीय नेता और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जहां भजन संध्या के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।