चोरी की वारदातों से दहला था इलाका, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद।

ख़बर शेयर करें -

चोरी की वारदातों से दहला था इलाका, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

📍हल्द्वानी (मुखानी):
नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में मुखानी क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 अपराधियों में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का खौफ कायम, लालकुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता* 🚔 *35 लाख से अधिक के 20 तोला सोने के आभूषण बरामद, 03 बड़ी चोरियों का भी हुआ पर्दाफाश, चोर गिरफ्तार*

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना सत्यानंद कॉलोनी बिठोरिया में हुई थी, जहां घर से नगदी और चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। वहीं दूसरी घटना हरि शिव विहार क्षेत्र की है, जहां ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के ‘ईंधन बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने निकले अजय भट्ट

इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सर्विलांस के आधार पर 3 अप्रैल 2026 को गुसाईपुर तिराहे के पास आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू निवासी बेहट, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल में विकास योजनाओं पर राज्यपाल सख्त, अधिकारियों से मांगा ग्राउंड रिपोर्ट कार्ड* *होमस्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 300 संचालकों को जारी हुए नोटिस*

इस सफल खुलासे पर डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया है।

👉 कुल मिलाकर, पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दो बड़ी चोरियों का खुलासा कर एक शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।