टिहरी से राष्ट्रीय खेलों का आगाज़: मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ।

टिहरी से राष्ट्रीय खेलों का आगाज़: मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ ।
ख़बर शेयर करें -

टिहरी से राष्ट्रीय खेलों का आगाज़: मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से खेलों का एक बड़ा आयोजन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार राज्य को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ की शुरुआत, डिजिटल स्व-गणना से बना नया इतिहास।

उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में 19 टीमों के 440 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग जैसी रोमांचक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को मंच देने के साथ-साथ राज्य को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार और कर्मचारियों में बनी सहमति, लंबा चला आंदोलन आखिरकार थमा।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस बेहद जरूरी है, और खेल अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता विकसित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी बेहद उपयोगी साबित होते हैं और कई बार जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है। साथ ही उत्तराखंड सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल से गांव तक दहशत, रोकथाम को बना मास्टर प्लान।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड अब “देवभूमि” के साथ-साथ “खेलभूमि” के रूप में भी तेजी से उभर रहा है।

इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।