ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 12 अप्रैल 2026।
जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का एक्शन: अवैध खनन करते 2 डंपर मौके से पकड़े।

अभियान की निगरानी नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल द्वारा की जा रही है। उनके नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सक्रियता के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा 04 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस अभियान के दौरान 01 वारंटी अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 244 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और 60 असामाजिक तत्वों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। वहीं BNSS के तहत 10 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा 68 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  “पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में भावना मेहरा, विकास कार्यों की करेंगी सख्त मॉनिटरिंग”

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट और हूटर बजाने वाले 126 वाहनों पर कार्रवाई की। इनमें से 30 वाहनों को सीज किया गया और 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🎬 उत्तराखंड बन रहा फिल्म इंडस्ट्री का नया हब, सीएम धामी का बड़ा दावा।

सके अतिरिक्त जनपद के 286 होटल, ढाबों, पब और बार की भी सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।