“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।
ख़बर शेयर करें -

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


नैनीताल। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काठगोदाम पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान वाहन संख्या UK 04 CB 5588 को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक विनोद कुमार तिवारी निवासी बागेश्वर अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रॉप कटिंग प्रयोग बना बीमा क्लेम का आधार, किसानों को मिला जागरूकता का संदेश।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  “किताबों के नाम पर लूट का पर्दाफाश!”—प्रशासन का छापा, 46 स्कूल कटघरे में।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कारें सिंह और कांस्टेबल योगेश कुमार की टीम शामिल रही।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग करें।