डीज़ल की कमी से जूझ रहे स्कूल, प्रशासन से लगाई गुहार।

डीज़ल की कमी से जूझ रहे स्कूल, प्रशासन से लगाई गुहार।
ख़बर शेयर करें -

डीज़ल की कमी से जूझ रहे स्कूल, प्रशासन से लगाई गुहार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर क्षेत्र में डीज़ल की कमी अब शिक्षा व्यवस्था पर भी असर डालने लगी है। रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

डीज़ल की कमी से जूझ रहे स्कूल, प्रशासन से लगाई गुहार।
डीज़ल की कमी से जूझ रहे स्कूल, प्रशासन से लगाई गुहार।

एसोसिएशन के अनुसार क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, जिसके चलते स्कूल बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। विद्यालय बसें छात्रों को घर से स्कूल तक लाने-ले जाने का मुख्य साधन हैं, लेकिन ईंधन की कमी के कारण इनका संचालन बाधित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिकों की होगी बड़ी भूमिका, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

इस स्थिति का सीधा असर विद्यार्थियों की उपस्थिति पर पड़ रहा है, वहीं शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को भी समय पर विद्यालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समस्या जल्द हल नहीं हुई, तो शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया जाए कि वे अपने आरक्षित कोटे से स्कूल बसों को प्राथमिकता के आधार पर डीज़ल उपलब्ध कराएं। एसोसिएशन का कहना है कि इससे न केवल परिवहन व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होने से बच सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रह सके।