पहचान छुपाकर संबंध बनाने के आरोप: पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश।

पहचान छुपाकर संबंध बनाने के आरोप: पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

पहचान छुपाकर संबंध बनाने के आरोप: पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल में कथित तौर पर पहचान छुपाकर युवतियों से धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार के मामले पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल 92.10% और इंटर 85.11% पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी।

मंत्री कैड़ा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र की शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर हैं। उन्होंने आरोपों का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की सामाजिक एवं सांस्कृतिक मर्यादाओं के खिलाफ किसी भी तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में CM धामी ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान।

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।