दुःखद हादसा: तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, दो महिलाओं की मौके पर मौत 🚨
उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक
रामनगर क्षेत्र के बैलपड़ाव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने घास लेने के लिए पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
मृतक महिलाओं की पहचान—
▪️ कमला देवी (55 वर्ष), पत्नी शिवराज सिंह, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव
▪️ पुष्पा देवी (55 वर्ष), पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
👉 यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है।


