नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट, एसएसपी का सख्त संदेश— सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें

नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट, एसएसपी का सख्त संदेश— सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश— सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश— आपदा उपकरणों सहित पूर्ण तैयारी रखें, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, पत्थर गिरने, जलभराव एवं सड़कों पर तेज बहाव (उफान) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा आमजन एवं यात्रियों से अपील की गई हैं—

1- अनावश्यक यात्रा से बचें।
2- पहाड़ी एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।
3- नदी-नालों के किनारे न जाएं।
4- सड़क पर तेज बहाव (उफान) के दौरान पार करने का प्रयास न करें।
5- यात्रा से पहले मौसम एवं यातायात की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
6- वाहन धीमी गति से एवं सावधानीपूर्वक चलाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

📞 आपात स्थिति में तुरंत पुलिस/आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें

 

 

 

 

निर्देश:-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस अधीक्षक नैनीताल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी सर्किल के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं एसडीआरएफ टीमों को आवश्यक आपदा उपकरणों सहित पूर्ण तैयारी की स्थिति में रहने एवं आपदा संबंधी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर स्क्रीनिंग जारी।

🙏 आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है,नैनीताल पुलिस