4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी

ख़बर शेयर करें -

 

4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

एसएसपी नैनीताल के अभियान में बड़ी सफलता — 04 साल से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ0 मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा चलाए जा रहे वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.05.2023 को वादी शकील पुत्र मौ० अतीक निवासी मोती मस्जिद के पास, खताड़ी रामनगर द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा उसकी बहनों के साथ छेड़छाड़ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई, 17 के बाद अब और स्कूलों को नोटिस

 

 

 

 

 

उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 213/23 धारा 147/323/504 IPC के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियोग से संबंधित अभियुक्त मौ० अनस पुत्र मौ० अतीक निवासी मोती मस्जिद के पास, खताड़ी रामनगर घटना के पश्चात लगातार लगभग 04 वर्षों से फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए सख्त निर्देश

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी तथा मुखबिर नियुक्त किए गए थे।
दिनांक 03.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त मौ० अनस अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रामनगर से उ0नि0 राजकुमारी मय पुलिस टीम के साथ अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई, जहाँ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी राहत: 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 राजकुमारी
2- का0 संजय सिंह
3- हो0गा0 संजय