“वित्तीय गड़बड़ी और उत्पीड़न के आरोप, CDO ने दिए जांच के आदेश”

ख़बर शेयर करें -

“वित्तीय गड़बड़ी और उत्पीड़न के आरोप, CDO ने दिए जांच के आदेश”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर में वित्तीय अनियमितता व उत्पीड़न की शिकायत पर सख्ती, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने विकासखण्ड रामनगर में ग्रामोत्थान रीप में तैनात कार्मिक उमेश भट्ट के विरुद्ध प्राप्त गंभीर शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। शिकायतकर्ता शीतल बिष्ट द्वारा वित्तीय अनियमितता, मानसिक उत्पीड़न, गलत आरोप लगाने तथा नियमों के विरुद्ध कार्य करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खुशियों का सफर बना मातम, नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी।

 

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी नामित किया है।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त  शिकायत की जांच करते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करें, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

ख़बर शेयर करें -