ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ” मुहिम में CDO की मिसाल, पैदल पहुंचे कार्यालय।

ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ” मुहिम में CDO की मिसाल, पैदल पहुंचे कार्यालय।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल। जनपद में चल रहे “ईंधन बचाव अभियान” को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी अब खुद उदाहरण पेश करने लगे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की पहल पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों से भी ईंधन बचत की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।

मुख्य विकास अधिकारी श्री पाण्डे ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन की बचत समय की आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी दूरियों के लिए वाहन प्रयोग से बचकर न केवल ईंधन की खपत कम की जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी अहम योगदान दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

उन्होंने कहा कि पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है और इससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। सीडीओ ने विकास भवन परिसर सहित विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से “ईंधन बचाव अभियान” को जन

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

सहभागिता का आंदोलन बनाने की अपील की।

प्रशासन की इस पहल को आम जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां अधिकारी खुद आगे बढ़कर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।