चैन स्नैचिंग कर दिल्ली से भागा बदमाश रामनगर में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

चैन स्नैचिंग कर दिल्ली से भागा बदमाश रामनगर में गिरफ्तार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

SSP NAINITAL के निर्देश में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सत्यापन अभियान में रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दिल्ली में चैन स्नैचिंग कर रामनगर में छिपा था वांछित बदमाश, पुलिस की सतर्कता से हुआ गिरफ्तार, किया दिल्ली पुलिस के हवाले, 13 मुकदमे हैं दर्ज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” एवं सत्यापन अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।

आज दिनांक 15.05.2026 को शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधनचौड़ क्षेत्र में सत्यापन अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने पहले अपना नाम शाबाज उर्फ सोनू पुत्र फुरकान निवासी पहाड़गंज दिल्ली बताया, लेकिन बाद में खुद को नजीमाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी बताने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार जनता के द्वार: रामनगर में मेगा सेवा शिविर, 27 विभाग एक मंच पर, 32 शिकायतों का मौके पर समाधान"

 

 

 

 

संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे पूछताछ हेतु कोतवाली लाया गया। गहन पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से नजीमाबाद उ0प्र0 का निवासी है तथा दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में ड्राई क्लीन की दुकान चलाता है। उसने कुछ दिन पूर्व दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था और दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रामनगर में छिपकर रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  एनआई एक्ट के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन।

 

 

 

 

थाना सफदरजंग दिल्ली से जानकारी करने पर पता चला कि अभियुक्त शाबाज उर्फ सोनू के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट एवं चैन स्नैचिंग के 13 मुकदमे दर्ज हैं। थाना सफदरजंग में दर्ज मु0अ0सं0-124/2026 धारा 304 बीएनएस में भी वह वांछित चल रहा था।

सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस रामनगर पहुंची और अभियुक्त को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय रामनगर में ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त होने के बाद दिल्ली पुलिस अभियुक्त को अपने साथ दिल्ली ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  छोई की जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात।

इस पूरी कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता सराहनीय रही।

पुलिस टीम
* SI गणेश जोशी
* कांस्टेबल नवीन पांडे
* कांस्टेबल जसवीर
* कांस्टेबल महबूब

नैनीताल पुलिस का संदेश:
“जनपद में अपराधियों एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”

 


ख़बर शेयर करें -