कपिल नेगी बने करणी सेना नैनीताल के जिला अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। करणी सेना पंजीकृत उत्तराखंड की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रामनगर के ढेला रोड स्थित वाइल्ड पेंशनों रिजॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने की। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक मुद्दों और देवभूमि उत्तराखंड की वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में हल्द्वानी, कालाढूंगी, बाजपुर, काशीपुर समेत प्रदेशभर से पहुंचे जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन के नियम, अनुशासन और जिम्मेदारियों पर चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पांच नए पदाधिकारियों की घोषणा की।
नव नियुक्त पदाधिकारियों में सुभाष चंद्र को प्रदेश महामंत्री युवा शक्ति, रेणुका चोपड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शक्ति, योगिता जी को जिला अध्यक्ष नैनीताल, कपिल नेगी को जिला अध्यक्ष नैनीताल तथा शिवम जी को जिला मंत्री उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों कसंगठन की रीति-नीति और अनुशासन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी अनिवार्य होगी तथा अनुशासनहीनता की स्थिति में दायित्व तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया जाएगा।
बैठक का समापन “हर हर महादेव” और “जय सियाराम” के जयकारों के साथ हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि करणी सेना देवभूमि की संस्कृति, स्वाभिमान और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।


