अपराधियों में दहशत, पुलिस का शिकंजा कसा — एसएसपी मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, चेन स्नैचर समझ बैठा आसान शिकार, लेकिन एसएसपी मंजूनाथ टीसी की टीम ने पहुंचाया सलाखों के पार, चेन छीनने वाला निकला हिस्ट्रीशीटर, अवैध तमंचा बरामद, हाईस्पीड बाइक जप्त।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। महिला से चेन स्नैचिंग कर फरार हुए शातिर बदमाश को आखिरकार नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार सुरागरसी के बाद आरोपी को दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, बिना नंबर प्लेट की हाईस्पीड अपाचे RR 310 बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री धामी का प्रेरणादायक संवाद, छात्रों में दिखा उत्साह

घटना 8 मई 2026 की है, जब भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने महिला से सोने की चेन छीन ली थी। पीड़िता श्रीमती नीता शाह निवासी तुलसी नगर पॉलीशीट काठगोदाम की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए और एसपी सिटी मनोज कत्याल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  “देश पहले!” SSP मंजुनाथ TC की अनोखी पहल, लग्जरी गाड़ी छोड़ बाइक से निकले सड़क पर।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की गहन पड़ताल की। कई दिनों की मेहनत के बाद पुलिस आरोपी आकाश कुमार गौतम तक पहुंच गई। 19 मई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में छीनी गई सोने की चेन, बिना नंबर प्लेट की अपाचे RR 310 बाइक, एक अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार गौतम पुत्र विशम्बर दयाल निवासी खना गोटिया, सीबीगंज बरेली का शातिर हिस्ट्रीशीटर निकला। उसके खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामलों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की गुजरात और रुद्रपुर पुलिस के साथ दो बार मुठभेड़ भी हो चुकी है, जिसमें उसके पैर में गोली लग चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा वार, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर “गन्नू” आखिरकार गिरफ्तार।

पूरे ऑपरेशन को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में एसओजी और CCTV टीम के जवान भी शामिल रहे, जिनकी सतर्कता से चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा संभव हो सका।