डेढ़ साल के बच्चे को सांप ने डसा परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, उपचार के दौरान हूई उसकी मौत।

डेढ़ साल के बच्चे को सांप ने डसा परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, उपचार के दौरान हूई उसकी मौत।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

छत्तीसगढ़ में मानसून के आने के बाद सर्पदंश के मामले भी बढ़ने लगते हैं। अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सांप के डसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बस्ती बगरा इलाके में रहने वाला था और घर के बाड़ी में खेल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

 

 

उसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

 

 

जानकारी के मुताबिक, बस्ती बगरा इलाके में रहने वाले डेढ़ साल के रियांश जो रविवार शाम घर के बाड़ी में खेल रहा था। पास ही परिजन भी बैठे थे। अचानक बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। आवाज सुनकर परिजन पास गए तो देखा कि बच्चे के पैर में सांप के डसने के निशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

 

 

इस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।