शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध जनपद में चलाया गया अभियान, जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों पर आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी।

अमित नोटियाल – संवाददाता

देहरादून-

जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों पर आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी,

शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध जनपद में चलाया गया अभियान,

जनपद की विभिन्न शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं अनियमितता पर 1.60 लाख रु का लगाया गया जुर्माना,

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

छापेमारी अभियान के दौरान चकराता रोड-1 निकट किशननगर चैक पर बीयर एवं शराब बिक्री पर निर्धारित मूल्य से 10 रू0 अधिक लेना पाया गया,

देशी मदिरा की दुकान प्रेमनगर में ओवर रेटिंग पाये जाने पर दोनो दुाकानों का 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया,

यह भी पढ़ें 👉  मौत से पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

इसी प्रकार प्रेमनगर विदेशी मदिरा की दुकान पर बिलिंग मशीन खराब पाये जाने, दुकान बे बाहर टोलफ्री न0 चस्पा न किये जाने, ओवर रेटिंग नहीं होने सम्बन्धी फ्लैक्स चस्पा न पाये जाने पर 35 हजार का जुर्माना किया गया,

डाडा लखौण्ड में पंजिका रजिस्ट अद्यतन न होने, बिलिंग मशीन उपलब्ध न होने, दुकान के बाहर टोलफ्री न0 चस्पा न होने, मांगे जाने पर आंवटन पत्र प्रस्तुत न किये जाने तथा दुकान अनुमोदित विक्रेता न पाये जाने पर 25 हजार जुर्माने की कार्यवाही की गयी।